फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Returned in lockdown, now trying his luck in elections

लॉकडाउन में लौटे, अब चुनाव में आजमा रहे किस्मत

Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Returned in lockdown, now trying his luck in elections
बड़ौत। वर्ष 2020 में लगे संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिले में करीब चार हजार से अधिक श्रमिक लौटकर घर आए थे। महामारी में आई कमी व लॉकडाउन से मिली ढील से कई तो काम की तलाश में बाहर लौट गए। मगर, कई ऐसे है जो पंचायती चुनाव में बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे है।
विज्ञापन

फतेहपुर पुट्ठी गांव के रहने वाले विनोद कुमार भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे है। वह पांच साल से दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, लोनी आदि जगहों पर जाकर मजदूरी करते आ रहे है। अप्रैल-मई 2020 में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लग गया तो वहां काम बंद हो गया तो घर लौट आए। कहना है कि अब कमाने के लिए परदेश नहीं जाएंगे। इसके अलावा कोताना गांव के इरफान भी ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे है। वह भी लॉकडाउन में घर लौट आए थे। इसके अलावा ऐसे बहुत से श्रमिक है जो लॉकडाउन में लौट आए थे और इस पंचायत चुनाव में ताल ठोंक रहे है। सभी का कहना है कि गांव में ही रहकर समाज में दबे, कुचले व गरीब-मजदूरों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed