फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired employees staged a protest in the Collectorate regarding their demands

Baghpat News: मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना

Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Retired employees staged a protest in the Collectorate regarding their demands
-कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।

कर्मचारियों ने एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, कर्मचारियों को चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का एक माह में भुगतान करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने, कर्मचारियों के एरियर का भुगतान करने, जून और दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बेतन वृद्धि देकर पेंशन का निर्धारण करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर पांच, दस और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने के लिए जिला स्तर पर मासिक बैठक का आयोजन कराया जाए। साथ ही वरिष्ठ नागरिक पेंशनर को निगम की बसों में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने, पेंशन से आयकर की कटौती न करने की मांग की। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ़ यशवीर सिंह तोमर, जिलामंत्री सुरेंद्र पाल, जगमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed