फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired army man died in car accident in Baghpat city

UP: अज्ञात वाहन ने थार गाड़ी में मारी टक्कर, हादसे में भूतपूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 02 Dec 2023 02:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Dec 2023 02:28 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। भूतपूर्व सैनिक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Retired army man died in car accident in Baghpat city
भूतपूर्व सैनिक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बड़ौत से थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर गांव जा रहे भूतपूर्व सैनिक की कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सरूरपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक सतेंंद्र (42) पुत्र महक सिंह का बड़ौत में दिल्ली रोड पर एक रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे रेस्टोरेंट से जब सतेंद्र अपनी थार गाड़ी में बैठकर अपने गांव सरूरपुर जा रहे थे तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने गलत साइड में चल रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई।

विज्ञापन

इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, भूतपूर्व सैनिक की मौत से परिजन गमगीन है।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा

मृतक सतेंद्र के भाई बिजेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। - संजय शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed