UP: अज्ञात वाहन ने थार गाड़ी में मारी टक्कर, हादसे में भूतपूर्व सैनिक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Baghpat News : बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। भूतपूर्व सैनिक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बड़ौत से थार कार में सवार होकर अपने गांव सरूरपुर गांव जा रहे भूतपूर्व सैनिक की कार में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
सरूरपुर गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक सतेंंद्र (42) पुत्र महक सिंह का बड़ौत में दिल्ली रोड पर एक रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की रात तकरीबन 11 बजे रेस्टोरेंट से जब सतेंद्र अपनी थार गाड़ी में बैठकर अपने गांव सरूरपुर जा रहे थे तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत डिपो के सामने गलत साइड में चल रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भूतपूर्व सैनिक की मौत हो गई।
इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, भूतपूर्व सैनिक की मौत से परिजन गमगीन है।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा
मृतक सतेंद्र के भाई बिजेंद्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। - संजय शर्मा इंस्पेक्टर बड़ौत
यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न