{"_id":"61953abd7122ea2b793f1204","slug":"responds-summoned-from-officers-employees-who-arrive-late-on-duty-baghpat-news-mrt5652432153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर देरी से पहुंचने वाले अफसरों-कर्मचारियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर देरी से पहुंचने वाले अफसरों-कर्मचारियों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन में अपने कार्यालयों में देरी से पहुंचने और ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। डीएम राजकमल यादव ने सभी को पत्र जारी करके जवाब मांगा है कि वह अपने कार्यालय में समय पर मौजूद क्यों नहीं थे। अब सभी अधिकारियों को जवाब देना होगा। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए है।
जिला विकास भवन में 23 अधिकारियों के कार्यालय है, लेकिन अधिकतर अधिकारी अपने कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचते है। कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद ही नहीं रहते है। फरियादी समय से दफ्तरों के बाहर पहुंच जाते है। अधिकारियों के नहीं मिलने पर भटकते रहते है। अमर उजाला ने अधिकारियों के देरी से पहुंचने और कार्यालय से गायब रहने की पूरी स्थिति को बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था। डीएम राजकमल यादव ने इसपर संज्ञान लिया है और कार्यालय में समय पर नहीं पहुंचने और ड्यूटी से नदारद रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब किया है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कोई अधिकारी अपने कार्यालय में वक्त पर नहीं पहुंचता है या नदारद रहता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।