{"_id":"637a658ff363f803fd5c4447","slug":"resolved-to-protect-jain-pilgrimages-kahkra-news-mrt6144738170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन तीर्थो के संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन तीर्थो के संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन मिलन और युवा जैन मिलन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में समाज के लोगों ने जैन तीर्थों के संरक्षण का संकल्प लिया।
नगर में छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को जैन मिलन और युवा जैन मिलन के तत्वावधान में बैठक हुई। इसका शुभारंभ ण्मोकार महामंत्र पाठ और एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर किया गया। बैठक में सभी ने शिखरजी, पालीताना और गिरनार जी आदि जैन तीर्थों के संरक्षण का संकल्प लिया। भारतीय जैन मिलन के संयुक्त राष्ट्र मंत्री जनेश्वर दयाल जैन ने बताया कि यह कार्य भारतीय जैन मिलन जैन तीर्थ स्थानों सम्मेद शिखरजी, पालीताना, गिरनार जी आदि की समस्याओं के निवारण और रक्षा हेतु संकल्पबद्ध होने के लिए कराया जा रहा है।
धर्म और तीर्थ स्थानों की रक्षा हेतु सभी जैन श्रद्धालुओं को संकल्प लेना चाहिए। जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि जैन तीर्थ के संरक्षण हेतु 11 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में महाविशाल जैन धर्म सभा होगी। इसमें जैन समाज के सभी पदाधिकारी और धर्म प्रेमी भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता वीर मनोज जैन ने किया तथा संचालन महेश जैन ने किया। इस दौरान जनेश्वर दयाल जैन, मनोज जैन, अध्यक्ष जैन मिलन खेकड़ा अंकुश जैन, सुमेर जैन, शुभम जैन, योगेंद्र जैन पटवारी, मुनील जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, वीर दमन जैन, ओमप्रकाश जैन, आयुष जैन, विकास जैन, सम्यक जैन आदि मौजूद रहे।