फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolve to uproot the evils spread in the society

समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Resolve to uproot the evils spread in the society
विश्व ब्राह्मण दिवस धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में बुधवार को विश्व ब्राह्मण दिवस धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। साथ ही समाज को एकजुट करने, युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने और 10 जून से 30 जून तक संगठन सर्जन अभियान मनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा ब्राह्मण समाज सदियों से सुसंस्कार, भाईचारा, सद्भावना बनाने का काम करता आ रहा है। वर्तमान में युवाओं को संस्कारवान और रोजगार प्राप्त शिक्षा की जरूरत है। इसलिए समाज के युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षित किया जाए। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 10 से 30 जून तक संगठन सर्जन अभियान चलाने का आह्वान किया, जिसके तहत नगर ब्लॉक, तहसील समितियों का विस्तार धरातल स्तर पर पहुंचकर किया जाएगा। पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया कि संगठन को रचनात्मक रूप देने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार से ब्राह्मण कल्याण आयोग गठित कर ने की मांग उठाई। इस अवसर पर अमित भारद्वाज, राधेश्याम भारद्वाज, घनश्याम शर्मा, विजय पाल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव लोकेश वत्स, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बृजमोहन शर्मा, योगेश सोती, रमेश शर्मा, दीपक, जगदग्नि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed