फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolve to uproot the evils spread in the society

समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Resolve to uproot the evils spread in the society
मंगलम विवाह मण्डप में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में मौजूद अतिथि - फोटो : BARAUT
धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। सभी ने समाज में फैली कुरीतियों को उखाड़ फेंकने संकल्प लिया। वक्ताओं ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।
मंगलम मंडप में आयोजित समारोह का शुभारंभ सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि जितने भी मंदिर मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़े हैं, वे सभी वापस हिंदुओं को मिलने चाहिए। कहा कि अयोध्या आजाद हुई है, अब काशी आजाद होने जा रही है। धीरे-धीरे वे सभी हिंदू तीर्थ स्थान आजाद होंगे, जिन पर दूसरे धर्मों का कब्जा है। उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए।
विज्ञापन

महासभा राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज व सुधीर कांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, संरक्षक पंडित घनश्याम शर्मा, भाजपा नेता नीरज कौशिक, राकेश शर्मा, उप्र सचिव लोकेश वत्स, विजयपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा व राजकुमार शर्मा चित्तमखेड़ी, सचिन वत्स आदि वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों पर चिंता जताई। कहा कि आज समाज का युवा दिशाहीन हो चला है, जरूरत है कि समाज एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दें और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करे। इसका सभी ने संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारा में प्रसाद वितरित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पंडित जय भगवान शास्त्री ने पूजा संपन्न कराई। पूजन के उपरांत भंडारा का प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, अरविंद शर्मा, मास्टर हरिओम शर्मा, मनोज भारद्वाज, अनिरुद्ध शर्मा, मोंटी शर्मा, गजराज शर्मा, नीरज शर्मा, पंडित मनोहर लाल, सुनील कुमार, आशु, हेमकांत शर्मा, सोनू, अंकित, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed