फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolutions will be the complaints of NRIs

अप्रवासी भारतीयों की शिकायतें होंगी हल

Mon, 05 Feb 2018 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से संबंध रखने वाले अप्रवासी भारतीयों की समस्या और शिकायतों के प्रकरणों के समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने एक वेबसाइट बनाई है। इस पर चौबीस घंटे अप्रवासी भारतीयों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। निस्तारण के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति का अध्यक्ष डीएम को नामित किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन के एनआरआई अनुभाग ने विदेश में रहने वाले भारतीय की समस्याओं के समाधान की पहल की है। यूपीएनआरआई शिकायत निवारण केंद्र का भी गठन किया। ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों के लिए वेबसाइट बनाई गई है। इसके माध्यम से अप्रवासी भारतीयों की मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। इस पर केवल विदेश में रहने वाले लोगों की शिकायतों का समाधान होगा। 
विज्ञापन


इसके लिए प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा ने डीएम और एसपी को निर्देशित किया है ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण एवं उनके समयबद्ध अनुश्रवण की व्यवस्था प्रत्येक स्तर पर होगी। अवगत कराया किविकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपाल अधिकारी के स्तर पर सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष डीएम और सदस्य सचिव उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रहेंगे। सदस्य पद पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उपाध्यक्ष द्वारा नामित अधिकारी, सीडीओ, सीएमओ को नामित किया।

उद्योगों की समस्या दूर कराई जाएगी 
बागपत। जिला स्तर पर एनआरआई जिनके जिला स्तर पर उद्योग चल रहे हैं, उनकी समस्याओं का भी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीएम को निर्देशित किया है। इस तरह के लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए शासन गंभीर है। 


एनआरआई संबंधित समस्याओं का होगा समाधान
प्रमुख सचिव आलोक सिन्हा ने निर्देश दिए समिति के सदस्य सचिव दो माह के अंतराल में नियमित रूप से बैठक करेंगे। इसमें अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। बैठक के कार्यसूची के अनुसार अध्यक्ष द्वारा किसी भी विभाग के अधिकारियों को विशेष आमंत्र के रूप में बुलाया जा सकेगा। डीएम उपरोक्त बैठक सुविधा अनुसार मासिक बैठक के साथ भी आयोजित कर करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed