{"_id":"611ff2868ebc3e79b473264e","slug":"requests-have-been-made-from-dm-to-mp-no-solution-baghpat-news-mrt552543077","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से सांसद तक लगा चुके गुहार, नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से सांसद तक लगा चुके गुहार, नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जलभराव की समस्या से जूझ रहे दत्तनगर के ग्रामीण
बालैनी। दत्तनगर के लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि डीएम से लेकर सांसद तक समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब काफी समय से सफाई नहीं हुई है। तालाब की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। बरसात होने समस्या और गंभीर हो जाती है। रास्तों में जलभराव व कीचड़ हो गया है। दत्तनगर गांव में जलभराव के कारण ग्रामीणों का रास्ते से निकलना दूभर है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गांव की सीमा, कुसुम, संगीता, शिमला, संतोष, गुलाबो, कमला, बसंती, मितलेश का कहना है कि जलभराव के कारण गांव में संक्रामक रोग होने की संभावना है। इस बारे में डीएम से लेकर सांसद तक शिकायत की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना प्रर्दशन करने की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान पति लोकेश गिरी का कहना है कि जलभराव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।