बागपत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व लक्ष्य पब्लिक स्कूल के बच्चे परेड में शामिल हुए। डीएम राजकमल ने ध्वजारोहण किया। पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी देकर लाइन में सुंदर झांकियां निकाली। झांकी में पुलिस, दंगा नियंत्रण बल, अग्नि शमन यंत्र शामिल रहे।
कार्यक्रम में डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने झंडे को सलामी देकर गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। कार्यक्रम में निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, निरीक्षक दीक्षित कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह, उपनिरीक्षक विजयदत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी कंवरपाल, दारोगा देवेंद्र और कांस्टेबल प्रवीन कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस बल और गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने परेड में शामिल होकर मार्च निकाला। लक्ष्य पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट ने मार्च निकाला। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने आकर्षक झांकी निकाली। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार व प्रतिभाराज ने किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एएसपी मनीष कुमार मिश्र, एडीएम अमित कुमार सिंह, सीओ अनुज कुमार मिश्र व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा विकास भवन, बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, जिला अस्पताल, नगर पालिका व नगर पंचायत, सीएमओ कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।