फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reports of embezzlement against former chief

संतोषपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ गबन की रिपोर्ट

Sat, 13 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 13 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Reports of embezzlement against former chief
बागपत में मनरेगा योजना में गोलमाल करने के आरोप में ग्राम संतोषपुर के पूर्व प्रधान सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने पिछली योजना में विकास कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली, लेकिन कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन


ग्राम संतोषपुर के सहायक  विकास अधिकारी वीरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में 2014 में  तत्कालीन ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने मनरेगा के तहत गांव में  काम करने के लिए धनराशि ली। लेकिन धनराशि के मुताबिक पूरा काम नहीं कराया। रिकवरी नोटिस भेजा गया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन


सुनील कुमार ने 20 हजार 506 रुपये का गबन किया है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता जाते ही खुलने लगीं गोलमाल की परतें
गांव की सत्ता से हटते ही अब मनरेगा में की गईं गड़बड़ियों की गाज आरोपी पूर्व प्रधानों पर गिरने लगी है। जो जांच अब तक दबी हुईं थीं, अब वे खुल गईं हैं। सभी गांवों से मनरेगा में कराए गए कार्यों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed