{"_id":"6f7023c23a5b2c4e43c7f88ab86adfcd","slug":"reports-of-embezzlement-against-former-chief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ गबन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषपुर के पूर्व प्रधान के खिलाफ गबन की रिपोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में मनरेगा योजना में गोलमाल करने के आरोप में ग्राम संतोषपुर के पूर्व प्रधान सुनील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने पिछली योजना में विकास कार्यों के नाम पर धनराशि निकाली, लेकिन कार्य नहीं कराया गया।
ग्राम संतोषपुर के सहायक विकास अधिकारी वीरपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में 2014 में तत्कालीन ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने मनरेगा के तहत गांव में काम करने के लिए धनराशि ली। लेकिन धनराशि के मुताबिक पूरा काम नहीं कराया। रिकवरी नोटिस भेजा गया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए गए।
सुनील कुमार ने 20 हजार 506 रुपये का गबन किया है। कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। केस की विवेचना की जा रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सत्ता जाते ही खुलने लगीं गोलमाल की परतें
गांव की सत्ता से हटते ही अब मनरेगा में की गईं गड़बड़ियों की गाज आरोपी पूर्व प्रधानों पर गिरने लगी है। जो जांच अब तक दबी हुईं थीं, अब वे खुल गईं हैं। सभी गांवों से मनरेगा में कराए गए कार्यों की जांच शुरू हो गई है।