{"_id":"67e1b105d691f4fa0605d4cb","slug":"report-sent-after-finding-the-shockers-of-elevated-road-in-working-condition-date-of-inauguration-will-be-decided-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-128564-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एलिवेटेड सड़क के शॉकर ठीक मिलने पर भेजी रिपोर्ट, उद्घाटन की तय होगी तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एलिवेटेड सड़क के शॉकर ठीक मिलने पर भेजी रिपोर्ट, उद्घाटन की तय होगी तारीख
Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में बनकर तैयार हुआ दिल्ली अक्षरधाम मंदिर जाने वाला एलिवेटेड मार्ग। संवाद
- फोटो : संवाद
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर की दिल्ली से खेकड़ा तक एलिवेटेड सड़क के शॉकर की जांच पूरी हो गई हैं। शॉकर ठीक मिलने पर सुरक्षा मानकों को लेकर रिपोर्ट केंद्रीय परिवहन मंत्रालय को भेजी गई है। अब जल्द ही एलिवेटेड सड़क के उद्घाटन की तारीख तय होने की उम्मीद है।
इकोनॉमिक कॉरिडोर का दिल्ली के अक्षरधाम से खेकड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक करीब 32 किमी की एलिवेटेड सड़क छह महीने पहले बनकर तैयार हो गई थी। मगर, इसको अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। इसको शुरू करने के लिए कई बार कार्यक्रम भी बनाया गया, मगर एक बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तो दूसरी बार सांसद मनोज तिवारी व अन्य का अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया।
फिर दिल्ली के विधानसभा चुनाव के बाद इसको शुरू करने का दावा किया गया, मगर इसका इंतजार लंबा होता जा रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि पिलर और सड़क के बीच में लगाए गए करीब 60 शॉकर खराब हो गए थे। इनको बदलने के बाद अन्य शॉकर की जांच कराई गई। अब शॉकर की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन
अब अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों पर एलिवेटेड सड़क को ठीक बताते हुए रिपोर्ट भेज दी। यह माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रालय से उद्घाटन की तारीख तय हो सकती हैं।