{"_id":"5e3719758ebc3e4b3a57b156","slug":"report-of-kidnapping-of-teenager-not-recorded-even-after-ten-days-baraut-news-mrt466779299","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत (बागपत)। बिनौली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी का दस दिन पूर्व हथियारबंद दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। मगर, पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिजनों ने रविवार को एसपी कार्यालय में सीओ मिलकर बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। एसओ बिनौली को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।
रविवार को एसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 25 जनवरी की रात आठ बजे घर से जंगल गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर हथियारों के बल पर अगवा कर लिया। वह आरोपियों के घर पहुंची तो उसे धमका कर भगा दिया गया। 27 जनवरी को बिनौली थाने में अपहरण के आरोप में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसपी कार्यालय में मौजूद सीओ सिटी ओमपाल सिंह से न्याय की गुहार लगाई। बताया कि आरोपी पुलिस कार्रवाई करने पर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। सीओ ने एसओ बिनौली को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
उधर, बिनौली थाने के एसएसआई चितवन कुमार का कहना है कि इस मामले में 29 जनवरी को बहलाफुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और किशोरी की सकुशल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।