{"_id":"62a628551394263ba6798241","slug":"report-filed-against-three-including-sdo-for-installing-pillars-along-epe-baghpat-news-mrt5925533156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईपीई किनारे खंभे लगाने पर एसडीओ सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईपीई किनारे खंभे लगाने पर एसडीओ सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरफाबाद फुलेरा गांव के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई ) किनारे एनएचएआई की जमीन पर लगा दिए थे 30 खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई ) के किनारे अधिग्रहित की गई जमीन पर विद्युत खंभे लगाने पर एसडीओ सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
सरफाबाद फुलेरा गांव के जंगल में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर सद्भाव कंपनी मरम्मत का काम कर रही है। कंपनी के अधिकारी सुनील कसाना ने थाने में दी तहरीर में बताया कि एनएचएआई की जमीन पर कुछ लोग विद्युत खंभे लगा रहे है। इस संबंध में खंभे लगवा रही स्टार लिंक कंपनी के इंचार्ज कपिल, मैनेजर जावेद और विद्युत निगम के एसडीओ से बातचीत की गई तो पता चला कि एनएचएआई की जमीन पर 30 खंभे लगवा दिए है। आरोप लगाया कि उन्होंने एनएचएआई की जमीन से खंभे हटाने से इंकार कर दिया। तहरीर मिलने के बाद एनएचएआई की जमीन पर गलत तरीके से विद्युत खंभे लगाने पर पुलिस ने स्टार लिंक कंपनी के इंचार्ज कपिल, मैनेजर जावेद व ऊर्जा निगम के एसडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी नितिन पांडे का कहना है कि जांच के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।