{"_id":"62828a1df5c74559454f790e","slug":"report-filed-against-those-who-set-up-medical-stores-baraut-news-mrt5887702128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर में लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर में लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत व पानीपत के लिए भी
मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट
मेडिकल स्टोर संचालकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित बड़ौत मेेडिसिटी के समीप स्थित मेडिकल स्टोर में कुछ लोगों ने दो दिन पूर्व आग लगा दी थी। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
हरियाणा के पानीपत निवासी अमित की कोताना रोड स्थित बड़ौत मेडिसिटी के समीप मेडिकेयर फार्मा में दो दिन पहले अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। दुकानदार अमित के अनुसार 15 से 20 लाख की दवा व अन्य कागजात जलकर नष्ट हो गए। इस मामले में पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया कि तीन दिन पूर्व मेडिकल स्टोर के सामने कुछ लोग आसपास में गालीगलौज कर रहे थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने उनका विरोध किया था। इस पर उक्त लोग झगड़ने लगे। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया परंतु उक्त लोगों ने दुकान में आग लगाने की धमकी दी थी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दुकानदार पीड़ित अमित की तहरीर पर अंकुर पुत्र राजेंद्र निवासी जौनमाना मंदीप पुत्र दिनेश निवासी जटवाड़ा सोनीपत, सुशु निवासी दीपालपुर सोनीपत व राहुल निवासी जौनमाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।