फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remuneration for board exams will not be postponed for many years, Council asked for details

Baghpat News: बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक कई साल नहीं लटकेगा, परिषद ने मांगा ब्योरा

Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Remuneration for board exams will not be postponed for many years, Council asked for details
-जिला विद्यालय निरीक्षक को पारिश्रमिक के अनुसार सत्यापन कर रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान करने के लिए ब्योरा मांगा है। शासन ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पारिश्रमिक के अनुसार कर्मचरियों के भुगतान का सत्यापन कर रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए अलग-अलग पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। केंद्र व्यवस्थापक को 160 रुपये प्रतिदिन, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के लिए 106 रुपये प्रतिदिन, कक्ष निरीक्षक को 90 रुपये, लिपिक को 66 रुपये प्रतिदिन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 53 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। इसके अलावा संकलन केंद्र पर मुख्य नियंत्रक को 67 रुपये प्रतिदिन, उपनियंत्रक को 53 रुपये, सह नियंत्रक को 48 रुपये, कोठारी को 44 रुपये, तृतीय श्रेणी कर्मचारी को 30 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 14 रुपये प्रतिदिन का पारिश्रमिक निर्धारित किया गया है। परिषद ने बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के पारिश्रमि का सत्यापन कर क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान क्षेत्रीय कार्यालय की मांग के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed