फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief from heat after rain

बरसात से गर्मी से मिली राहत

Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Relief from heat after rain
बरसात के बाद गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन

छपरौली। शुक्रवार को क्षेत्र में हुई बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को हुई बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली है। बरसात होने से तापमान में आई कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से किसानों की फसले सूख रही थी। बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं जलभराव के बाद क्षेत्र के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। बरसात के कारण थाना छपरौली के आवासीय परिसर में जलभराव हो गया। पुलिसकर्मियों को थाने आने जाने में परेशानी रही है। सीएचसी छपरौली परिसर में जलभराव की समस्या आई। इसके अलावा देहात क्षेत्र में गांवों की गलियों में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed