फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief: Common symptoms in corona patients found so far

राहत: कोरोना के अभी तक मिले मरीजों में सामान्य लक्षण

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Relief: Common symptoms in corona patients found so far
बागपत जिला अस्पताल में कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BAGHPAT
संक्रमितों का होम आइसोलेशन में ही चल रहा उपचार
विज्ञापन

चिकित्सकों का दावा, टीकाकरण होने के कारण कम हुआ कारोना का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर में मिलने वाले कोरोना के मरीजों में सामान्य लक्षण मिल रहे हैं। अभी तक एक भी मरीज गंभीर नहीं मिला है। मामूली लक्षण मिलने के कारण जिले में अब तक मिले 306 मरीजों को होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है, इनमें से सात मरीज ठीक भी हो चुके है। चिकित्सकों का कहना है कि टीकाकरण होने के कारण कोरोना का असर कम हुआ है। गंभीर मरीज नहीं मिलने के कारण अभी तक अस्पताल भी शुरू नहीं किए गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों का ऑक्सीलन लेवल कम हो गया था। समय पर जांच व उपचार न होने पर 141 लोगों की जान चली गई थी। ऑक्सीजन के लिए सरकारी से लेकर प्राईवेट अस्पतालों तक मारामारी मची रही। जबकि इस बार हालात कुछ अलग है। जिले में 306 संक्रमितों में एक भी संक्रमित गंभीर नहीं मिला है। अब तक मिलने वाले संक्रमित या तो सामान्य बुखार से पीड़ित है या फिर खांसी-जुकाम के मरीज है।
विज्ञापन

घर पर रहे गंभीर बीमारी से ग्रसित लोग
हृदय, शुगर, किडनी, लीवर, कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए कोरोना संक्रमण घातक साबित हो सकता है। इसके अलावा 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण होने से कम हो रहा असर
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि कोरोनारोधी टीका लगने से इस बार कोरोना का असर कम है। अभी तक एक भी मरीज में ऐसे लक्षण नहीं मिले है कि उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़े। सामान्य रोगी मिलने के कारण संक्रमितों को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed