फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relatives of history-sheeters became a challenge for the administration

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव------- पंचायत चुनाव में ताल ठोक रहे हिस्ट्रीशीटर व शातिर बदमाशों के परिजन

Sat, 17 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relatives of history-sheeters became a challenge for the administration
बड़ौत। तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में हिस्ट्रीशीटर व शातिर बदमाशों के परिजन तथा रिश्तेदार पंचायत चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस-प्रशासन ने लुहारी, वाजिदपुर, धनौरा टीकरी, बड़ौली समेत एक दर्जन से अधिक गांवों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। यहां पर आपराधिक गतिविधियों मेें सक्रिय सैकड़ों लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

लुहारी गांव में हिस्ट्रीशीटर अपिल का भाई प्रधान पद का उम्मीदवार है। यहां से पुलिस प्रशासन को लगातार मतदाताओं को डराने व धमकाने की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। यही कारण है कि इस गांव को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। खुद डीएम राजकमल व एसपी अभिषेक कुमार ने कुछ दिन पूर्व सीओ आलोक कुमार व कोतवाल प्रभारी अजय शर्मा को यहां पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए सख्ती से निर्देशित किया है। एसपी के निर्देश पर यहां पर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय लगभग 50 से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किया है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाने की मांग की है। उधर, यही हालत वाजिदपुर गांव की भी हैं। यहां पर भी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। इसके अतिरिक्त धनौरा टीकरी में हिस्ट्रीशीटर के परिवार से प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। बराल गांव में भी हिस्ट्रीशीटर की परिजन महिला जिला पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लड़ रही है। कई और ऐसे गांव हैं जहां शातिर बदमाशों के परिजन चुनाव लड़ रहे हैं। रोजाना प्रशासन को मतदाताओं को डराने व धमकाने की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर एसपी के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों मेें सक्रिय 350 लोगों को रेड कार्ड जारी किए हैं। इस संबंध मेें सीओ आलोक सिंह ने बताया कि लुहारी, वाजिदपुर, धनौरा टीकरी, बड़ौली गांवों पर पुलिस की विशेष नजर है। इन गांवों से हिस्ट्रीशीटर व शातिर बदमाशों के परिजन चुनाव मैदान में हैं और पुलिस इन गांवों में निष्पक्ष चुनाव कराएगी। इसलिए उम्मीदवारों से भी पुलिस लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed