फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Regret for not casting vote, voters returned disappointed due to lack of name in the list

वोट न डालने पर रहा मलाल, लिस्ट में नाम न होने से मायूस लौटे मतदाता

Fri, 11 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Regret for not casting vote, voters returned disappointed due to lack of name in the list
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत। प्रशासन के प्रयासों के बावजूद वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण मतदाताओं को बूथों से मायूस लौटना पड़ा। बूथों पर तैनात कर्मचारियों ने मतदाताओं को बिना मतदान किए वापस लौटा दिया।

पिलाना गांव के आयुष और अर्जुन ने बताया कि वोटर लिस्ट में बीएलओं की गड़बड़ी के कारण गांव के काफी मतदाता अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाए है। आयुष का कहना था कि उनके पिता नरेश का नाम मतदाता सूची में नहीं मिला, जिससे वह वोट डालने से वंचित रह गए। अर्जुन का कहना था कि वोटर लिस्ट में उसके भाई मनुदेव का नाम न होने के कारण उन्हें बूथ से वापस भेज दिया गया। इनके अलावा भी गांव के काफी लोगों का नाम लिस्ट में नहीं है। उधर लोयन गांव के महेंद्र (91) मतदान केन्द्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे, लेकिन पर्ची नहीं मिली। कहना था कि वह हर चुनाव में वोट डालता है, मगर इस बार उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। गांव के ही हरपाल पुत्र रामकिशन (80) भी वोट नहीं डाल पाएं। लिस्ट में हरपाल की वोट डिलीट दर्शाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed