फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   regard news

Baghpat News: चिकित्सकों, शिक्षाविदों और उद्यमियों का किया गया सम्मान

Fri, 04 Jul 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
regard news
बागपत। अमर उजाला व एम्ब्रोसिया नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित बागपत उदय-2025 में चिकित्सकों, शिक्षाविदों और उद्यमियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि यहां सम्मानित होने वालों ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन

बड़ौत के दिल्ली रोड स्थित होटल सेंट्रम इन में कार्यक्रम की शुरुआत राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय व जयदेव सिंह आर्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उद्यमियों, शिक्षाविदों व चिकित्सकों के हित में कार्य कर रही है। यदि किसी चिकित्सक के पास कोई जरूरतमंद व्यक्ति आता है तो उसकी मदद करनी चाहिए। कहा कि बच्चों के सफल भविष्य के पीछे शिक्षकों का अहम योगदान होता है, क्योंकि उनकी दी गई शिक्षा से वह आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
विज्ञापन

एक प्लेटफॉर्म पर लाकर सभी का सम्मान करना सराहनीय : एसपी
एसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि जिले की शख्सियतों को अमर उजाला ने एक प्लेटफाॅर्म पर लाकर जो सम्मान दिया है, वह सराहनीय है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसे लोगों के सम्मान में कार्यक्रम किए जाएंगे। कहा कि उद्यमियों, शिक्षाविदों व चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार है और यदि किसी को कोई समस्या होती है तो उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने हमेशा मानवता का परिचय दिया : डीएम
डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि यहां के चिकित्सक हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। बड़ौत में मचान हादसे में भी चिकित्सकों ने घायलों का निशुल्क उपचार कर मानवता का परिचय दिया। शिक्षाविद व उद्यमी भी सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से सभी को एक मंच पर लाने का कार्य किया जो सराहनीय पहल है।

---


इन प्रतिष्ठित लोगों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला बागपत उदय कार्यक्रम में आस्था मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार जैन, बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर, आनंद हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर बड़ौत के निदेशक डॉ. शेखर तोमर व डॉ. आशीष तोमर, अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के संस्थापक मास्टर तेजपाल सिंह, चौ. रतन सिंह मैमोरियल मलिक नर्सिंग होम बड़ौत के निदेशक जितेंद्र मलिक, सिंह आर्थो केयर सेंटर बागपत के निदेशक डॉ. जीके सिंह, भोपाल मैमोरियल हॉस्पिटल बड़ौत के निदेशक डॉ. मोहम्मद रेहान, डॉ. नरेंद्र तोमर मूर्ति हॉस्पिटल एवं आस्था हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अभिनव तोमर, डॉ. नीरज मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बड़ौत के निदेशक डॉ. पंकज कुमार, जीवन ज्योति आर्थो सेंटर बड़ौत के डायरेक्टर डॉ. शुभम जैन, मुंशीलाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बागपत की निदेशक डॉ. अंजना शर्मा, नारायणा आई सेंटर बड़ौत की डायरेक्टर डॉ. अंजली खोखर, डॉ. मनीष शर्मा डेंटल केयर एंड इंप्लांट सेंटर बड़ौत के निदेशक डॉ. मनीष शर्मा, आदर्श शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज किशनपुर बराल के निदेशक नरेंद्र सिंह, गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल बागपत के प्रबंधक सुधीर कुमार, नमस्ते फिजिक्स क्लासेज बड़ौत के डायरेक्टर कमलदीप जिंदल, लक्ष्य इंफ्राटेक डीएलएफ फेज-1 अंकुर विहार गजियाबाद के निदेशक रवि बंसल, वनस्थली पब्लिक स्कूल बड़ौत के डायरेक्टर हर्षित जैन, दिल्ली नेशनल पब्लिक स्कूल अमीनगर सराय के डायरेक्टर डॉ. अर्जुन शर्मा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed