{"_id":"625073fb392c4f3e7124d4cd","slug":"red-white-strip-will-be-pulled-on-three-feet-in-front-of-shops-baghpat-news-mrt5837361157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गुना तक बढ़ गए बैड तो पीकू सेंटर भी बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गुना तक बढ़ गए बैड तो पीकू सेंटर भी बना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण के दौरान अस्पतालों में बेड की कमी पड़ी तो अब बेड़ कई गुना तक बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही अस्पताल में पीकू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) भी बनाया गया है। इस तरह व्यवस्थाएं बेहतर की गई हैं जिससे भविष्य में किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके।
कोरोना के पीक के दौरान सुविधाओं की कमी से स्वास्थ्य विभाग को जूझना पड़ा था। जहां ऑक्सीजन की कमी हुई थी, वहीं बेड भी कम पड़ गए थे। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए तीन प्लांट लगाए जा चुके हैं। वहीं, बेड की कमी भी दूर कर दी गई है। जहां पहले खेकड़ा व सरूरपुर के कोविड सेंटर में केवल 25-25 बेड थे। अब इन दोनों जगह 75-75 बेड हैं। इसके साथ ही कोविड सेंटर बनाए आर्यभट्ट कॉलेज की बिल्डिंग में 150 की जगह 300 बेड हो गए हैं। वहीं, बच्चों को ध्यान में रखते हुए पीकू सेंटर बनाया गया है। उसमें 40 बेड हैं। इसमें 25 आईसीयू बेड हैं तो अन्य पर ऑक्सीजन की सुविधा है। इस तरह सुविधाओं को बेहतर किया गया है।
कोरोना संक्रमण पीक पर रहने के दौरान सुविधाओं की कमी के चलते कुछ परेशानी हुई। इसके चलते सभी जगह बेड बढ़ाए गए हैं। पीकू सेंटर भी बनाया है। ऐसे में संसाधनों की कमी नहीं है। भविष्य में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।-डॉ. दिनेश कुमार, सीएमओ