फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recruitment process for the posts of Panchayat Assistants will start from tomorrow in 57 villages

Baghpat News: 57 गांवों में पंचायत सहायकों के पदों पर कल से होगी भर्ती प्रक्रिया

Mon, 10 Jun 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for the posts of Panchayat Assistants will start from tomorrow in 57 villages
बागपत। जिले की ग्राम पंचायतों में खाली 57 ग्राम पंचायत सहायकाें के पदों पर मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग के मुख्यालय से आदेश जारी होने पर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले की 244 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पदों पर नियुक्ति की गई थी, जिसमें से 57 पंचायत सहायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से पंचायत सहायकों के पद खाली चल रहे है। इसको लेकर जहां पंचायतघरों के संचालन में दिक्कते हो रही हैं, वहीं पंचायत सहायकों के कार्य भी अधूरे पड़े हुए हैं। उधर, पंचायती राज विभाग की तरफ से भी पंचायत सहायकों के खाली पदों का ब्योरा मांगा गया था। वहीं पंचायती राज विभाग के मुख्यालय से ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों से विकास कार्यों का सभी भुगतान क्यूआर कोड को स्कैन करके कराने और आरआरसी सेंटरों के संचालन की रोजाना अपडेट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही पंचायत सहायकों के खाली पदों पर भर्ती करने के आदेश जारी किए। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी पंचायत सहायकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करा दी।
विज्ञापन

-ऐसे होगी पंचायत सहायकों की भर्ती
ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक पद पर भर्ती होने के लिए आवेदन फार्म और एक शपथपत्र भरकर ग्राम पंचायत या ब्लाॅक कार्यालय या फिर जिला पंचायत राज विभाग के कार्यालय में जमा कराया जाएगा। इसके बाद एक ग्राम पंचायत से एक से अधिक आवेदन आने पर मैरिट की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद निर्धारित तिथि पर डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन
पंचायत सहायकों के खाली पदों पर जल्द भर्ती कराई जाएगी। खाली पद वाले गांवों में मुनादी कराकर आवेदन मांगे जाएंगे और फिर अफसरों की समिति मेरिट के आधार पर पंचायत सहायकों की भर्ती करेगी। -अरुण अत्री, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed