फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Record seller not able to provide ration

रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराई पाई राशन विक्रेता

Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Record seller not able to provide ration
मंडलायुक्त के आदेश पर राशन की दुकान की जांच करने पहुंचे थे बीडीओ
विज्ञापन

खुली बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाआें ने किया हंगामा
बड़ौत। मंडलायुक्त के आदेश पर बीडीओ बुधवार को बड़का गांव में फर्जी तरीके से राशन की दुकान आवंटित किए जाने की शिकायत की जांच करने पहुंचे। खुली बैठक में बार-बार कहने के बाद भी दुकान संचालिका रिकार्ड उपलब्ध नहीं करा पाई। इसे लेकर अन्य महिलाआें ने हंगामा भी किया।

बुधवार को गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया। जांच के लिए पहुंचे बीडीओ राहुल वर्मा ने गांव में संचालित वैष्णो, इस्लाम, महालक्ष्मी, आदर्श, राज, मां काली, लक्ष्मी, गुलाब, दुर्गा, सूरज, चांद आदि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया। शक्ति स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबीता को दुकान आवंटित होने के संबंध में रिकार्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा। आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी बबीता न तो ग्राम संगठन का रजिस्टर दिखा पाई और न ही कलस्टर संबंधित कोई रिकार्ड। इस पर बैठक में शामिल अन्य समूह की महिलाओं ने दुकान आवंटन में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बीडीओ ने किसी तरह उन्हें शांत किया। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई के लिए मंडलायुक्त और सीडीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed