फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recognition details not found on the notice board will attract a fine of one lakh

नोटिस बोर्ड पर नहीं मिला मान्यता विवरण तो लगेगा एक लाख का जुर्माना

Thu, 02 Jun 2022 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Recognition details not found on the notice board will attract a fine of one lakh
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 जूून तक नोटिस बोर्ड पर चस्पा करनी होगी सूची
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर मान्यता, शिक्षक और छात्रों का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए है। 30 जून तक सूची चस्पा न करने पर विभाग की ओर से विद्यालयों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। डीआईओएस ने इस बारे में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को समय सीमा में निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए है।
माध्यमिक विद्यालयों में बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन, बिना विषयों की मान्यता और स्कूल में फर्जी प्रवेश का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विभाग की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को नोटिस बोर्ड पर मिान्यता का विवरण चस्पा करना होगा। इसमें विद्यालयों को मान्यता मिलने का वर्ष और विषय भी अंकित कराने होंगे। इसके अलावा विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति, विषय और छात्रों का ब्योरा भी अंकित कराना होगा। 30 जून तक नोटिस बोर्ड अथवा विद्यालय की दीवार पर मान्यता, विषय, शिक्षक और छात्रों का विवरण दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन न करने पर विद्यालयों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को 30 जून तक मान्यता, शिक्षक व छात्रों का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed