फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Receipt will be given on the sale of wheat, message will come on mobile

गेहूं की बिक्री पर मिलेगी रसीद, मोबाइल पर आएगा मेसेज

Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Receipt will be given on the sale of wheat, message will come on mobile
जिले में एक अप्रैल से 19 केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद की जाएगी। इस बार शासन ने ई-पॉप (इलेक्ट्रोनिक-प्वाइंट ऑफ परचेज) मशीन से खरीद करने के निर्देश दिए है। खास बात यह है कि गेहूं की बिक्री करने पर किसानों को ई-पॉप मशीन की छपी हुई रसीद मिलेगी और मोबाइल पर मेसेज मिलेगा।
शासन ने गेहूं खरीद में बिचौलियों का हस्तक्षेप और धांधली पर रोक लगाने के लिए इस बार ई-पॉप मशीन से होगी। किसान ई-पॉप मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर गेहूं की बिक्री करेंगे। किसानों को ई-पॉप मशीन की छपी हुई रसीद मिलेगी और उनके मोबाइल पर मेसेज मिलेगा। जिला विपणन अधिकारी कौशल देव का कहना है कि ई-पॉप मशीन से गेहूं की खरीद होने पर रजिस्ट्रर्ड किसान ही अंगूठा लगाकर गेहूं की बिक्री कर सकेंगे। जिले में गेहूं खरीद के लिए 19 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
एक अप्रैल से पीडीएस गोदाम बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, सरुरपुर कलां, पीडीएस गोदाम अमीनगर सराय, साधन सहकारी समिति मुकारी, खट्टा प्रहलादपुर, बालैनी, पीडीएम गोदाम बिनौली, साधन सहकारी समिति दाहा, नवीन मंडी बड़ौत, पीडीएस गोदाम छपरौली, साधन सहकारी समिति नांगल कुर्डी, साधन सहकारी समिति लहचौड़ा खेला, फिरोजपुर, फकरपुर, रटौल, बड़ागांव, मुबारिकपुर, मेन बजार और नवीन मंडी खेकड़ा में की गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed