फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reality of online education will be tested with simple app

सरल एप से परखी जाएगी ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत

Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Reality of online education will be tested with simple app
स्कूलों में चल रही ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनिटरिंग के लिए शासन की पहल
विज्ञापन

स्कूल में जाने वाले एआरपी, एसआरजी भी सरल एप से ही करेंगे बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की अब मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों ने सरल एप इजाद किया है। इसके माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा की हकीकत परखी जा सकेगी। स्कूलों में जाने वाले एआरपी, एसआरपी भी सरल एप से ही बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन कर सकेंगे।
परिषदीय विद्यालयों में 15 दिनों में कराई गई पढ़ाई का मूल्यांकन भी किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा सरल एप का प्रयोग किया जाएगा। अभी परिषदीय स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता का आंकलन हर तीन महीने पर परीक्षा के माध्यम से कराया जाता था। परीक्षा के बाद बच्चों की आंसरशीट इकट्ठा कर ब्लाक संसाधन केंद्र पर भेजी जाती हैं, वहां उनका मूल्यांकन होता है। फिर बच्चों के रिजल्ट की डाटा फीडिंग होती है। इन परीक्षाओं के आयोजन में काफी समय लगता है। लेकिन आने वाले दिनों में सरल एप से काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर परीक्षा से होगा मूल्यांकन
सरल एप की नई व्यवस्था के तहत हर महीने परीक्षा का आयोजन ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रीडर) शीट के माध्यम से होगा। परीक्षा के बाद परीक्षक कॉपी को सरल एप पर अपलोड करेंगे और तुरंत बच्चों की शैक्षिक दक्षता का परिणाम जारी हो सकेगा। बच्चों के सीखने की क्षमता के त्वरित मूल्यांकन के लिए शासन ने सरल एप को लांच किया है। कोरोना के हालात सामान्य होते ही बच्चों का इस विधि से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। इसके बारे में प्रधानाध्यापकों को जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरल एप से ऑनलाइन पढ़ाई की मॉनीटरिंग की जाएगी। इसमें ओएमआर शीट पर परीक्षा के बाद उसे सरल एप पर आपलोड किए जाने की व्यवस्था है। लोड करने के बाद बच्चों की दक्षता का परिणाम आ जाएगा। - विनोद वर्मा, एबीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed