{"_id":"6122990a8ebc3e7a144a97e7","slug":"ready-to-take-and-give-everyone-s-help-to-keep-bjp-out-of-power-chandrashekhar-baghpat-news-mrt552924511","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को सत्ता से दूर रखने को हर किसी की मदद लेने व देने को तैयार: चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को सत्ता से दूर रखने को हर किसी की मदद लेने व देने को तैयार: चंद्रशेखर
विज्ञापन
बागपत के हरचंदपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रश?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा को सत्ता से दूर रखने को हर किसी की मदद लेने व देने को तैयार: चंद्रशेखर
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, मुझे नोट व वोट दोनों चाहिए, उप्र में इस बार होगा परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भीम आर्मी के संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूर होगा। गठबंधन दूर की बात है, लेकिन भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए किसी की भी मदद करनी पड़ी या लेनी पड़ी, तो उसके लिए तैयार हैं। वर्ष 2022 में सत्ता की चाबी आजाद समाज पार्टी के पास होगी।
चंद्रशेखर रविवार को बागपत पहुंचे थे, उनका कई जगह स्वागत किया गया। वह हरचंदपुर में सतगुरु महाराज के सत्संग में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं तो घोटाले भी खूब हो रहे हैं। किसान, मजदूर समेत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। दलित व पिछड़ा समाज आजाद समाज पार्टी की पूंजी है। इस बार दलित समझ रहा है कि सभी दलों के नेता पूंजीपति हैं, जबकि आजाद समाज पार्टी दलितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों की पार्टी है। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का इस बार अंत हो जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि उन्हें वोट व नोट दोनों चाहिए। इस दौरान जीशान हयात, समीर खान, कुलदीप सिरसली, अक्षय कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।