{"_id":"64160a23ac39bb62ac0abc58","slug":"ravi-wanted-to-shoot-aunt-as-well-baraut-news-c-14-1-158979-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चाची को भी गोली मारना चाहता था रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चाची को भी गोली मारना चाहता था रवि
Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। अपने भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी रवि को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपनी चाची को भी गोली मारकर मौत के घाट उतारना चाहता था।
लुहारी गांव में बृहस्पतिवार शाम राममेहर की बेटी सोनिया खेत पर गई थी। तभी उसके ताऊ राजबीर कश्यप के बेटा रवि के साथ गेहूं में ट्रैक्टर-बुग्गी का पहिया निकालने को लेकर विवाद हो गया था। सोनिया रवि के घर पर शिकायत लेकर पहुंची तो आरोपी रवि ने गोली मार दी थी। रवि ने क्रॉस केस बनवाने के लिए घर जाकर अपने भाई सन्नी के पेट पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। सोनिया के पिता ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने लुहारी गांव के जंगल से शुक्रवार को आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि गुस्सा इतना आ गया था कि सोनिया को गोली मारने के बाद वह चाची निर्मला को भी गोली मारकर मौत के घाट उतारना चाहता था, लेकिन वह बच गई।