फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ravi and Tanya Chaudhary champion in cross country

क्रॉस कंट्री में रवि और तान्या चौधरी चैंपियन

Thu, 15 Aug 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ravi and Tanya Chaudhary champion in cross country
बागपत कलक्ट्रेट के पास आयोजित क्रासकंट्री दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : BAGHPAT
क्रॉस कंट्री में रवि और तान्या चौधरी चैंपियन
विज्ञापन

बागपत। स्वतंत्रता दिवस पर खेल कार्यालय की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक वर्ग में रवि और बालिका वर्ग में तान्या चौधरी चैंपियन बने। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि कलक्ट्रेट के गेट नंबर-दो से परिवहन विभाग मार्ग पर बालक वर्ग की तीन किमी और बालिका वर्ग की दो किमी की प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग में 73 और बालिका वर्ग में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। बालक वर्ग में रवि प्रथम, चंदी द्वितीय, रवि तृतीय स्थान पर रहे। मौनू ने चौथा, सोनू ने पांचवां, गौतम ने छठा, अरविंद ने सातवां, उत्तम ने आठवां, अक्षय ने नौंवा और निखिल ने दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में तान्या चौधरी प्रथम, गीत पांचाल द्वितीय, वंदना तीसरे स्थान पर रही। स्वाति ने चौथा, नेहा ने पांचवां, दीपांशी ने छठा, आकांक्षा ने सातवां, पारुल ने आठवां, चंचल ने नौंवा और राधा ने दसवां स्थान हासिल किया। इससे पहले एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर खेलों का शुभारंभ किया। विजेताओं को युवा कल्याण अधिकारी कृपाल सिंह, जेएस आर्य, सुनील वशिष्ठ ने पुरस्कृत किया। धर्मेंद्र कुमार, पंकज आर्या, दिग्विजय मलिक, फरनाज खान, मनीषा भाटी, रितिका कुमारी, बबीता रानी, वरुण कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस की नहीं थी व्यवस्था
बागपत। क्रॉस कंट्री दौड़ की व्यवस्था बेपटरी रही। दौड़ के दौरान न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही यातायात पुलिसकर्मी नजर आए। जिस कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी का कहना है कि खेल विभाग की ओर से सभी को पत्र के माध्यम से सूचना प्रेषित कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed