फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ravi and Ganga House became the winners in the Kabaddi competition

Baghpat News: कबड्डी प्रतियोगिता में रावी और गंगा हाउस बने विजेता

Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ravi and Ganga House became the winners in the Kabaddi competition
बागपत के सर्वेादय प​ब्लिक स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालिका वर्ग में रावी हाउस और जूनियर बालक वर्ग में गंगा हाउस प्रथम रहा। प्रतियोगिता के उपरांत विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक प्रमोद पंवार ने फीता काटकर किया। स्कूल में हुई जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में रावी हाउस प्रथम, ब्रहमपुत्र हाउस दूसरे, यमुना हाउस तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में गंगा हाउस प्रथम, रावी हाउस दूसरे और यमुना हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में गंगा हाउस प्रथम, ब्रहमपुत्र हाउस दूसरे और यमुना हाउस तीसरे स्थान पर, सीनियर बालक वर्ग में ब्रहमपुत्र हाउस प्रथम, रावी हाउस दूसरे और गंगा हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के उपरांत प्रबंध समिति के सदस्य अवध कुमार और हरेंद्र पंवार ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, प्रदीप शर्मा, अनिरुद्ध यादव, मनोज बंसल और स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed