फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ravana of ego burnt with the chant of Shri Ram

Baghpat News: श्रीराम के जयघोष के साथ जला अहंकार का रावण

Fri, 03 Oct 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ravana of ego burnt with the chant of Shri Ram
खतौली में श्रीराम रावण युद्ध की लीला के मंचन में रावण पर अ​ग्नि बाण चलाते श्रीराम। संवाद
मुजफ्फरनगर। श्रीराम सेवा दल की ओर से नुमाइश मैदान में आयोजित दशहरा मेले में लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा। अहंकार तोड़ने का प्रतीकात्मक दृश्य दिखाने के लिए पहले रिमोट से रावण के ताज को आग लगाई गई। मेघनाद, फिर कुंभकर्ण और अंत में रावण के पुतले का दहन हुआ।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, उद्यमी सतीश गोयल, बिल्डर अमित चौधरी, अचिंत मित्तल समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। राम-रावण के युद्ध का मंचन किया गया। पंजाबी समाज सिमति ने लोगों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री कपिल देव ने स्वदेशी समान के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था और आमजन की योजनाओं की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री ने रिमोट दबाया तो पुतले जलने लगे। इस दौरान भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजे। इस मौके पर रवि शेखर वत्स, विनोद खेड़ा, अशोक डूमरा, विजय टंडन, कुलभूषण, सुखदर्शन बेदी, सतीश कुकरेजा, राजेश मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्रीरामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर की ओर से रामलीला टीला पर रावण दहन का आयोजन किया गया। रिमोट का बटन दबते ही रावण जल उठा और श्रीराम के जय घोष से परिसर गूंज उठा। मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग ने बताया कि मुख्य अतिथि सनातन धर्म समा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल रहे। अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उपमंत्री अनमोल सिंघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सह मुख्य निर्देशक अजय गर्ग, नितिन नामदेव, वैभव मित्तल शामिल रहे।
पटेलनगर के रामलीला मैदान पर श्री आदर्श रामलीला समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन ने बताया कि रावण और मेघनाथ के पुतले का दहन रिमोट के जरिए किया। दहन के बाद विजय यात्रा निकाली गई। संयोजक विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, मनोज पाटिल शामिल रहे। नई मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि रिमोट के माध्यम से रावण दहन किया गया।

कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, संजय जिंदल काका मौजूद रहे।

खतौली में श्रीराम रावण युद्ध की लीला के मंचन में रावण पर अग्नि बाण चलाते श्रीराम। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed