{"_id":"5ef243e38ebc3e42d214c67e","slug":"ratrin-s-head-nasrin-is-awakening-education-baghpat-news-mrt487555190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की अलख जगा रही रटौल की प्रधान नसरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की अलख जगा रही रटौल की प्रधान नसरीन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल की ग्राम प्रधान नसरीन जाकिर शिक्षा की अलख जगाकर गांव को रोशन कर रही है। बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराना उनका मूल उद्देश्य है। उनका मानना है कि बच्चों को शिक्षित करने से ही शिक्षित समाज की स्थापना की जा सकती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने और बच्चों का स्कूल की ओर रुझान बढ़ाने के लिए उन्होंने गांव के स्कूलों में रंग-रोगन से लेकर फर्नीचर और पंखे और इनर्वटर की व्यवस्था कराई। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए महिला दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा उन्हें सम्मानित कर चुकी है।
ग्राम प्रधान नसरीन जाकिर का कहना है कि रटौल में लोग बच्चों को स्कूल भेजने के बजाए खेतों में काम करवाना अधिक पसंद करते थे। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के बारे में समझाया और अधिक से अधिक बच्चों का स्कूल में नामांकन कराया। बच्चों को स्कूल में असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने गांव की तीन प्राथमिक व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में टेबल और कुर्सी की व्यवस्था कराई। स्कूलों की बाउंड्री बनवा कर गेट लगवाए। गर्मी में बच्चों के लिए पंखे और इनवर्टर लगवाए गए। स्कूलों में बालक व बालिका के लिए अलग शौचालयों का निर्माण कराया तथा पाइप फिटिंग कराकर टंकी की व्यवस्था कराई । गर्मी में बच्चों के लिए शुद्ध और शीतल जल के लिए आरओ व वाटर कूलर लगवाया। बच्चों के शिक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए वह गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक को अंग्रेजी मीडियम कराने के लिए प्रयास कर रही है।