{"_id":"67fd5e6c8e7472b2c0064043","slug":"ration-rice-being-smuggled-for-black-marketing-caught-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129773-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन का चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कालाबाजारी के लिए जा रहा राशन का चावल पकड़ा
Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
काला बाजारी के लिए पकड़े गए राशन की खबर से संबंधित फोटो। बड़ौत कोतवाली में खड़ी राशन से लदी ई-
- फोटो : mathura
बड़ौत। बावली गांव में रविवार की रात ग्रामीणों ने कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन के चावल की बोरियों से लदी ई-रिक्शा पकड़ी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक राशन डीलर काफी समय से राशन की कालाबाजारी कर रहा है। इस कारण कार्डधारकों को यूनिट के हिसाब से राशन नहीं मिल पाता। आरोप लगाया कि राशन डीलर को विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। पहले भी कई बार राशन पकड़ा गया है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
मामला बढ़ता देख पुलिस चावल की बोरियों से लदी ई-रिक्शा को कोतवाली ले गई। वहीं ग्रामीणों में अंकुर समेत अन्य ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार अभी मामले में जांच की जा रही है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।