फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration dealers not interested in depositing electricity bill

बिजली बिल जमा करने में रुचि नही ले रहे राशन डीलर

Sat, 27 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ration dealers not interested in depositing electricity bill
जिले में 403 में से 12 डीलर ने ही जमा किए 2700 रुपये के बिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शासन ने बिजली के बिल जमा करने में तेजी लाने के लिए राशन डीलरों को जिम्मेदारी सौंपी थी। जिले में योजना परवान नहीं चढ़ रही है। जिसके परिणामस्वरूप 12 राशन डीलर ने महज 2700 रुपये के बिजली बिल जमा किए हैं।
शासन ने राशन डीलरों की आय बढ़ाने और राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए उन्हें बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए थे। डीलरों को ई-पॉश मशीन में यूपीपीसीएल सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद वॉलेट में पैसे जमा करके बिजली के बिल जमा करने के निर्देश दिए थे। बिल जमा करने पर निगम की ओर से डीलरों के लिए कमीशन निर्धारित किया गया। डीलर द्वारा बिल के दो हजार रुपये जमा करने पर 20 रुपये और दो हजार से अधिक बिल जमा करने पर एक फीसदी कमीशन निर्धारित किया गया। जिले में 403 राशन डीलर ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण कर रहे हैं। इनमें से महज 12 डीलरों ने बिजली का बिल जमा करने में रुचि दिखाई है। डीलरों की उदासीनता के चलते योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
विज्ञापन

वर्जन -
सभी राशन डीलरों को पॉश मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट करके बिजली के बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। बिल जमा करने के लिए डीलर को निर्धारित कमीशन मिलेगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। शीघ्र ही डीलरों की बैठक करके निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed