फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration card holders ruckus

राशन कार्डधारकों का हंगामा

Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ration card holders ruckus
बड़ौत। नई बस्ती के राशन कार्डधारकों ने शनिवार को बिनौली रोड पर खल मंडी के सामने एकत्रित होकर हंगामा - प्रदर्शन किया। कार्डधारकों का आरोप था कि पिछले कई रोज से राशन डीलर राशन वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने राशन डीलर पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्डधारकों ने कहा सभी नई बस्ती के रहने वाले है। पहले सभी को सीओ कार्यालय के पास स्थित राशन डीलर कंवर सैन के यहां से राशन मिलता था, लेकिन किन्हीं कारणों से कंवर सैन की राशन की दुकान खल मंडी के सामने एक राशन डीलर के यहां पर अटैच है। कहा कि राशन लेने को लेकर पिछले चार-पांच दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशन डीलर राशन देने में आनाकानी कर रहा है। आरोप लगाया कि उक्त राशन डीलर राशन वितरण में अनियमितता बरतकर कालाबाजारी कर रहा है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार ने कहा शिकायत प्राप्त हुई है, इसकी जांच कर कार्रवाई होगी। हंगामा व कार्रवाई करने वालों में आमिर, राजू, मिथून, छोटू, मोनू, काजल, राज कुमार, संतोष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed