{"_id":"63fba04e0099dfcaba0fa944","slug":"rath-yatra-taken-out-with-bands-and-floats-baghpat-news-c-14-1-134155-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बैंडबाजे और झांकियों के साथ निकाली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बैंडबाजे और झांकियों के साथ निकाली रथयात्रा
Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बिनौली से बरनावा निर्वाण लड्डू चढ़ाने जाते जैन श्रद्धालु।
बिनौली। बरनावा श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर में रविवार को आचार्य निर्भय सागर महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में भगवान चंद्रप्रभ का निर्वाण महोत्सव विधि विधान पूर्वक मनाकर जैन समाज के लोगो ने भक्तिभाव के साथ सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया और भगवान चंद्रप्रभ की रथयात्रा बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ निकाली।
विधानाचार्य पंडित प्रदीप, पीयूष जैन के निर्देशन में प्रथम कलश से अभिषेक, शांति धारा, भगवान चंद्र प्रभ का पूजन, एवं निर्वाण कांड का पाठ पढ़कर जैन समाज के लोगों ने भक्तिभाव के साथ सामूहिक निर्वाण लड्डू चढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ शशांक जैन, कुमकुम जैन ने ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलित प्रतीक जैन, सुनील जैन ने किया। वीरेंद्र विद्रोही, अमित मौलिक, निर्दोष जैन, राकेश जैन राकेंदु ने काव्य पाठ किया।
रथयात्रा के लिए हुई बोलियां में ख्वासी बनने का सौभाग्य जीवंधर जैन व विनेश जैन, अशोक जैन सारथी बने। मंच संचालन महामंत्री पंकज जैन ने किया। मंदिर से भगवान चंद्रप्रभ की रथयात्रा बैंडबाजों और मनमोहक झांकियों के साथ शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर पांडुक शिला पर पंहुची। लोगों ने भक्तिभाव के साथ भगवान श्री का अभिषेक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सलेकचंद जैन, आकाश जैन, रजनीश, संदीप जैन, पवन जैन, विनोद, विवेक जैन, प्रवीण जैन, नरेंद्र जैन, मुकेश जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
बिनौली की समाज ने भी चढ़ाया लड्डू
बिनौली। भगवान चंद्र प्रभ के निर्वाण महोत्सव पर बिनौली जैन समाज के लोगों व महिलाओं ने रविवार प्रथम बार आचार्य निर्भय सागर महाराज के ससंघ के सानिध्य में पदयात्रा करते हुए बरनावा पहुंचकर भक्तिभाव के साथ विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री को निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इस अवसर पर महेश चंद जैन, राकेश जैन, सत्यप्रकाश गोयल, धनपाल जैन, कमल, विमल, जिवेंद्र जैन, श्रवण जैन, नवीन, सचिन जैन पारस, रविंद्र जैन, नीरज जैन मौजूद रहे।