फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rath Yatra festival's closing with Nirvana

रथयात्रा संग निर्वाण महोत्सव का समापन

Wed, 10 Aug 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 10 Aug 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra festival's closing with Nirvana
श्रीजी की रथयात्रा निकालते श्रद्वालु। रथयात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ागांव में आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे श्री 1008 पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव का निर्वाण       लड्डू चढ़ाने और श्री जी की रथ यात्रा मन मोहक ढंग से निकालने के साथ ही समापन हो गया।  
विज्ञापन


श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में चल रहे दो दिवसीय श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। सोमवार की रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना कर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गजराज गंगवान ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा साधु संतों की संगति में रह धर्म मार्ग पर चलने से ही    मनुष्य का कल्याण संभव है। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चल अपने जीवन को सुखदायी बनाना चाहिए। कलाकारों ने भगवान पार्श्वनाथ के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। साथ ही काव्य गोष्ठी में कवियों ने श्री जी को समर्पित अपनी कविताएं सुनाई। इस दौरान भक्त भाव विभोर हो झूम उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मंदिर में श्री जी के समक्ष भक्तों ने निर्वाण का 108 किलो का लड्डू चढ़ाया और फिर विधान का आयोजन हुआ। साथ  ही अभिनंदन समारोह में आगंतुकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन और दिनेश जैन ने किया।

इसके बाद सुबह     10 बजे मंदिर से बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडली के साथ श्री जी          की रथ यात्रा शुरू हुई। जो त्रिलोक तीर्थ मंदिर आदि से होते हुए साधुवृत्ति आश्रम में पांडुक शिला मैदान में पहुंची। वहां पूजा अर्चना कर वापस प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आकर समाप्त हो गई। 


 कार्यक्रम में प्रवीण जैन, श्रीपाल जैन, बलबीर सिंह जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, पंडित धनराज जैन, सुभाष चंद जैन, प्रमोद कुमार          जैन, रमेश चंद जैन, अरुण         कुमार जैन, सुनील जैन, जयचंद जैन, नरेश जैन, राहुल जैन,         नवीन जैन, हंसराज जैन, राकेश कुमार जैन, सुरेश चंद जैन, मुकेश जैन, आकाश जैन, संजय जैन, दीपक जैन, अमित जैन समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु मौजूद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed