फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ranbir was killed in alcohol dispute

शराब पीने के विवाद में हुई थी रणवीर की हत्या 

Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 28 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ranbir was killed in alcohol dispute
जांच - फोटो : demopic
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री रणवीर उर्फ रहतू की हत्या का पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया। शराब पीने के विवाद में गांव के ही तीन युवकों ने उसकी हत्या की। दो दिन तक एक कमरे में पुआल के नीचे शव को छिपाकर रखा। बाद में खुद को बचाने के लिए प्लाट में ले जाकर उसको जलाया था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। 
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने पत्रकारों को बताया चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव की नहर पुल के पास दो सगे भाई गौतम और मोहित और उनके पिता कुंवर पाल को गिरफ्तार किया। गौतम के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गौतम ने बताया वह अपने दो साथी रोहित पुत्र राजपाल और दीपक पुत्र सत्यप्रकाश के साथ 15 दिसंबर को गांव के ओमी के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहा था। रात करीब 11 बजे वहां रणवीर उर्फ रहतू आया और कहने लगा मुझे भी शराब पिलाओ। उसको शराब न होने की बात कही तो रणवीर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। वहीं पास में गली में ले जाकर रणवीर की पहले पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। तभी उसके पिता कुंवरपाल और भाई मोहित उसे तलाशे वहां पहुंचे। सारी बातें बताई। इसके बाद पांचों लोगों ने मिलकर अपने मकान के सामने ही बने कमरे में रणवीर के शव को ज्वार और धान के पुआल के नीचे छुपा दिया। 17 दिसंबर की रात में पांचों ने मिल कर शव को गांव के रामभूल के प्लाट में डालकर पहचान मिटाने के लिए लाश में आग लगा दी थी। एसपी ने कहा फरार चल रहे आरोपी रोहित और दीपक की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। 

विज्ञापन


हत्या कर शामली भाग गया था गौतम 
बागपत। रणवीर की हत्या करने के बाद गौतम  जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव अमरपुर में अपनी बुआ के घर पर भाग गया था। ताकि किसी को उसका पता न चले। उधर, वारदात के बाद  पुलिस का डॉग भी गौतम के मकान की ओर गया था। आरोपी गौतम के नजदीकियों पर पुलिस ने दबाव बनाया तो उन्होंने ही पूरा मामला खोलकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत कर बताऊंगा मारपीट की घटना 
बागपत। रणवीर से मारपीट करने के बाद गौतम और उसके साथियों ने माफी मांगी, लेकिन रणवीर उनको माफ करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उनसे गाली देकर कहा सुबह को पंचायत करूंगा। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने रणवीर की हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार रणवीर से पहले आरोपियों का एक व्यक्ति से शराब पीते समय झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed