शराब पीने के विवाद में हुई थी रणवीर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी अजय शंकर राय ने पत्रकारों को बताया चांदीनगर पुलिस ने खट्टा प्रह्लादपुर गांव की नहर पुल के पास दो सगे भाई गौतम और मोहित और उनके पिता कुंवर पाल को गिरफ्तार किया। गौतम के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गौतम ने बताया वह अपने दो साथी रोहित पुत्र राजपाल और दीपक पुत्र सत्यप्रकाश के साथ 15 दिसंबर को गांव के ओमी के चबूतरे पर बैठकर शराब पी रहा था। रात करीब 11 बजे वहां रणवीर उर्फ रहतू आया और कहने लगा मुझे भी शराब पिलाओ। उसको शराब न होने की बात कही तो रणवीर गाली-गलौज करने लगा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। वहीं पास में गली में ले जाकर रणवीर की पहले पिटाई की। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। तभी उसके पिता कुंवरपाल और भाई मोहित उसे तलाशे वहां पहुंचे। सारी बातें बताई। इसके बाद पांचों लोगों ने मिलकर अपने मकान के सामने ही बने कमरे में रणवीर के शव को ज्वार और धान के पुआल के नीचे छुपा दिया। 17 दिसंबर की रात में पांचों ने मिल कर शव को गांव के रामभूल के प्लाट में डालकर पहचान मिटाने के लिए लाश में आग लगा दी थी। एसपी ने कहा फरार चल रहे आरोपी रोहित और दीपक की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
हत्या कर शामली भाग गया था गौतम
बागपत। रणवीर की हत्या करने के बाद गौतम जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव अमरपुर में अपनी बुआ के घर पर भाग गया था। ताकि किसी को उसका पता न चले। उधर, वारदात के बाद पुलिस का डॉग भी गौतम के मकान की ओर गया था। आरोपी गौतम के नजदीकियों पर पुलिस ने दबाव बनाया तो उन्होंने ही पूरा मामला खोलकर रख दिया।
पंचायत कर बताऊंगा मारपीट की घटना
बागपत। रणवीर से मारपीट करने के बाद गौतम और उसके साथियों ने माफी मांगी, लेकिन रणवीर उनको माफ करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उनसे गाली देकर कहा सुबह को पंचायत करूंगा। इससे क्षुब्ध होकर आरोपियों ने रणवीर की हत्या कर दी थी। सूत्रों के अनुसार रणवीर से पहले आरोपियों का एक व्यक्ति से शराब पीते समय झगड़ा हुआ था।