{"_id":"620a93c16850b104e92312f8","slug":"ran-the-workers-who-came-to-install-wifi-cable-kahkra-news-mrt5768966140","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई केबल लगाने आए कर्मचारियों को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई केबल लगाने आए कर्मचारियों को दौड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी स्थित एनबीसीसी कॉलोनी में गांव के कुछ युवकों ने बीएसएनएल का वाईफाई केबल लगाने पहुंचे कर्मचारियों को दौड़ा दिया। इसका कॉलोनी के लोगों ने विरोध किया तो आरापियो ने उनसे भी अभद्रता की। कॉलोनीवासियों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एनबीसीसी कॉलोनी निवासी साधना तिवारी, विपिन डागर, शशि कुमार, चंद्रलोक वैद्य, अरविंद कुमार, रंजन कुमार, दीपक सिंह सोमवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वे सभी बीएसएनएल का वाईफाई कनेक्शन लेना चाहते हैं। उन्होंने विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। सोमवार को कर्मचारी जमीन में केबल बिछाने पहुंचे। इसी दौरान गांव हसनपुर मसूरी निवासी तीन-चार युवक पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को केबल नहीं लगाने दिया। वहां से वापस भगा दिया। कॉलोनीवासियों ने विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की। पीड़ित कॉलोनीवासियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।