फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Rama currencies were popular in Ram temples called Ramatanka

राम मंदिरों में प्रचलित थी रामटका नामक दुर्लभ मुद्राएं

Mon, 03 Aug 2020 10:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Rama currencies were popular in Ram temples called Ramatanka
बड़ौत के शहजाद राय शोध संस्थान में संग्रहित दुर्लभ राम मंदिरों में प्रचलित दुर्लभ रामटका स्मृत - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण को हरी झंडी दिए जाने के बाद से भगवान श्री राम और उनके प्राचीन मंदिरों की परंपराओं पर नित नवीन खोज और अनुसंधान सामने आ रहे हैं। उसी श्रंखला में जनपद बागपत के बड़ौत नगर स्थित शहजाद राय शोध संस्थान के प्राचीन व दुर्लभ मुद्रा संग्रह में प्राचीन काल में राम मंदिरों के द्वारा प्रचलित दुर्लभ रामटका नामक विभिन्न धातुओं से बनी दुर्लभ मुद्राएं संग्रहित की गई है। संग्रह में मौजूद सैंकड़ों चांदी, तांबा, पीतल आदि धातुओं से निर्मित सैकड़ों साल प्राचीन राम मंदिरों में प्रचलित दुर्लभ रामटका मुद्राओं का संग्रह भगवान राम के भक्तों के लिए कौतूहल व दर्शनीय बना हुआ है।

विज्ञापन


यह मुद्राएं प्राचीन काल से राम मंदिरों में स्मृति स्वरूप आने वाले विशिष्ट अतिथियों को भेंट स्वरूप प्रदान की जाती थी, जो कि वर्तमान में लोगों की श्रद्धा व राम मंदिरों की प्राचीन परंपरा का प्रतीक बनी हुई है। देश भर में जहां-जहां पर भी राम मंदिरों का निर्माण प्राचीन काल में हुआ, वहां पर हिंदू श्रद्धालुओं के द्वारा प्रसाद के रूप में वे उस मंदिर की स्मृति के रूप में वहां के मंदिर प्रबंधन द्वारा कुछ विशेष स्मृति मुद्राओं, जिनको की रामटका टोकन कहा जाता है। उनका वितरण अतिविशिष्ट अतिथियों को वहां पर आगमन की स्मृति में भेंट स्वरूप प्रदान किया जाता था। यह दुर्लभ मुद्राएं भारतवर्ष में अनेकों राज्यों में भ्रमण कर एकत्र की गयी हैं, जो इस समय भारत की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं व राम मंदिरों में प्रचलित एक प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। रामटका मुद्राओं के विषय में शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक इतिहासकार डॉ अमित राय जैन का अनुसंधान यह भी बताता है कि भारत, नेपाल, बांग्लादेश, वर्तमान पाकिस्तान आदि अनेकों स्थानों पर आज भी भगवान राम को समर्पित रामटका मुद्राएं मिलती हैं। लोग अपनी जेब में रखते हैं और यात्रा के दौरान इन्हीं रामटका के माध्यम से भगवान राम - सीता, लक्ष्मण, हनुमान की जो छवि इन पर अंकित की गई है उनके करके धन्य होते हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed