फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ralod gave strength to make mahapanchayat successful

महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद ने ताकत झोंकी

Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ralod gave strength to make mahapanchayat successful
बड़ौत। गांव ढिकौली में सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत के लिए रालोद कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी मनमानी पर उतर आयी है। न तो किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिया जा रहा है और न ही पिछले तीन साल में गन्ने का भाव बढ़ाया है। पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक और कार्यकर्ताओं ने मलकपुर, बावली, शेरपुर लुहारा, तुगाना आदि गांवों में जनसंपर्क करके पंचायत की। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून के विरोध में पिछले 100 दिन से किसानों का धरना चल रहा है, अब तक काफी किसानों की मौत हो गयी है। लेकिन सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। इनके साथ धीरज उज्जवल, अशोक, देवेन्द्र, आशीष, प्रमोद शामिल रहे।
उधर एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर ने असारा व बडौत में किसानों को एकजुट होने का आहवान किया। इस अवसर पर एडवोकेट इफ्तिखार हसन, एडवोकेट राजेन्द्र तोमर, विकास मलिक एडवोकेट, सतेंद्र खोखर, नितिन तोमर, लोकेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा खेकड़ा क्षेत्र में रालोद नेता सोनू चौहान विनोद धामा, अरविंद फौजी, महेश तेवतिया, संजीव धामा, जितेंद्र धामा, मनीष नैन ने किसानों के साथ बैठक कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed