फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rakesh Tikait threatened with acid attack and murder

Baghpat News: राकेश टिकैत को तेजाब डालने व जान से मारने की धमकी

Sat, 21 Sep 2024 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 21 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait threatened with acid attack and murder
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को फोन कर सुन्हेड़ा गांव के एक व्यक्ति ने चेहरे पर तेजाब या फिर जहरीला पदार्थ डालने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भाकियू के जिला प्रवक्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

भाकियू के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कोतवाली में बताया कि 19 सितंबर की रात में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने खुद को सुन्हेड़ा गांव का राजवीर बताया। जिसने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को जूते मारने और चेहरे पर तेजाब या जहरीला पदार्थ डालकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पहले भी फोन कर जान से मारने की धमकी दे चुका है और किसी पंचायत या रास्ते में हमला भी कर सकता है। उधर, तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

--------
आरोपी ने कहा कि भारत कैसे बन जाएगा बांग्लादेश
इसकी ऑडियो भी भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के पास है। जिसमें राकेश टिकैत को धमकी देने वाले ने बांग्लादेश जैसे हालात होने वाले बयान को लेकर विरोध जताया। साथ ही बाहर से फंडिंग होने, किसानों और एक जाति को बदनाम करने का भी आरोप लगाया। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष उसको बार-बार तमीज से बात करने के लिए बोलते रहे, लेकिन वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता रहा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed