फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rajbeha water is not reaching the tail due to lack of cleanliness

सफाई के अभाव में टेल तक नही पहुंच रहा रजवाहे का पानी

Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rajbeha water is not reaching the tail due to lack of cleanliness
- सिंचाई के अभाव में सूख रही किसानों की फसलें
विज्ञापन

- शीघ्र सफाई न होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बिजवाड़ा रजबहे की सफाई न होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। सिंचाई के अभाव में किसानों की फसलें सूख रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी रजबहे की सफाई न कराने से नाराज किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

पूर्वी यमुना नहर रमाला से फसलों की सिंचाई के लिए बिजवाड़ा गांव तक रजबहा है। रजबहे से रमाला, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, बिजरौल सहित दर्जनों गांवों के किसानों की फसलों की सिंचाई होती है। इस बार रजबहे की सफाई न होने के कारण पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। ओमप्रकाश सिंह, सोमपाल सिंह, बलवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, मास्टर आत्माराम, डॉक्टर अमित तोमर, उपेन्द्र, का कहना है कि रजबहे की सफाई न होने से खेती प्रभावित हो रही है। रजबहे के सहारे खेती करने वाले किसानों की फसलों की पैदावार कम होती जा रही है। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत कर रजबहे की सफाई की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र ही रजबहे की सफाई न कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed