फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rajabha drought for four months, sowing affected

चार महीने से सूखा पड़ा रजबहा, प्रभावित हो रही फसल की बुआई

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rajabha drought for four months, sowing affected
किसानों ने जल्द पानी न छोड़ने पर दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। बिजवाड़ा रजबहा चार महीने से सूखा पड़ा है। इसमें पानी न आने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। वहीं, गेहूं की फसल की बुआई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद रजबहे में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होंने जल्द पानी न छोड़े जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

पूर्वी यमुना नहर रमाला से बिजवाड़ा गांव तक जाने वाला रजबहे से रमाला, कंडेरा, किशनपुर बराल, कासिमपुर खेड़ी, अशरफाबाद थल, इब्राहिमपुर माजरा, कंडेरा, बिजरौल गांवों के किसानों की फसल की सिंचाई होती है। किसानों का कहना है कि रजबहे में चार माह से पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। गेहूं की बुआई पिछड़ रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार रजबहे में पानी छोड़ने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कंडेरा गांव के ओमप्रकाश सिंह, सोमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, चिकित्सक अमित तोमर, उपेंद्र का कहना है कि यदि रजबहे में जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed