रमाला। कंडेरा-जिवानी मार्ग पर रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई। पानी भरने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कंडेरा-जिवानी मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में रविवार रात बारिश होने के बाद जलभराव हो गया। अंडरपास से जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। तीन-चार फुट पानी भरने के कारण हादसा होने का खतरा बढ़ गया और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जिससे असारा, बुढपुर, अशरफाबद थल, जिवानी, जिवाना, कंडेरा, छछरपुर, गुंगाखेड़ी समेत कई गांवों के लोग आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। जिस कारण ग्रामीणों को कई किमी घूमकर आना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की। मांग करने वालों में नरेंद्र सिंह, मनोज, नसीम, जमील, सुभाष, रोहन, तिलक सिंह, अजय, गुलाब, त्रिवेंद्र मौजूद रहे।