बारिश ने कई साल का रिकार्ड तोड़ा, सड़कों पर जलभराव, शहर से गांव तक बत्ती गुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। मानसून जाने के बाद सितंबर में लगातार दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने बेशक गर्मी से राहत दी है, लेकिन लोगों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। गांव की गलियों से लेकर हाईवे तक बारिश के पानी में डूब गया। फसलों के गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है। वहीं लाइन में फाल्ट हो जाने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली गुल रही। 129 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी दिन भर जमकर बारिश हुई। शुक्रवार रात तक लगातार बारिश होती रही। बारिश कई बार कम हो जाती तो दोबारा से झमाझम बारिश होने लगती थी। बृहस्पतिवार से शुक्रवार शाम तक 29 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं इस साल सितंबर में हुई बारिश ने पिछले कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस बार सितंबर में अभी तक 70.5 एमएम बारिश हो चुकी है, इससे पहले वर्ष 2018 में 180 एमएम बारिश हुई थी। बारिश के कारण मौसम में ठंडक हो गई।
बारिश से नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में कई फुट तक जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा समेत अधिकतर गांवों में सड़कों व गलियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश होने के कारण विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ गए। जिससे बागपत, बड़ौत, खेकड़ा में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही और इस कारण शाम के समय पानी की सप्लाई तक नहीं हो सकी। लाइनों में फाल्ट आने से 129 गांवों में बत्ती गुल रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण लोग अपने घरों से कम ही निकले। जिससे बाजार भी सूने रहे और दुकानदार भी ग्राहकों की बाट जोहते रहे। बागपत में बड़ा बाजार, शौकत मार्केट समेत अन्य जगहों पर कीचड़ के कारण भी परेशानी हुई तो बड़ौत में गांधी रोड, नेहरू रोड, खत्री गढ़ी, किताबों वाली गली, बिजरौल रोड, बावली रोड, तहसील परिसर, छपरौली चुंगी, कोताना रोड सहित अन्य जगहों पर जलभराव के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
- धान की फसल गिरी, नुकसान होगा
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डा. अंकिता नेगी ने बताया कि 24 से 28 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण कई जगह धान की फसल गिरी है, जिससे नुकसान हो सकता है। वहीं अधिक बारिश होने पर धान के खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान हो सकता है। इसलिए किसान धान के खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था करें। बारिश व मध्यम तीव्रता की हवा की संभावना को देखते हुए गन्ने में बंधाई करें। बारिश के चलते फसलों में स्प्रे व सिंचाई कुछ दिन तक न करें। अगर कोई किसान आलू की अगेती बुआई करना चाहते है। वह 25 सितंबर से आलू की बुआई कर सकते है।
--
रेलवे अंडरपास के नीचे बन गए तालाब
बारिश के कारण अंडरपास भी तालाब बन गए। असारा, बड़का, महनवा रेलवे अंडरपास में कई-कई फुट तक पानी भरा हुआ है। जिससे अंडरपास में कई वाहन फंस गए, जिनको किसी तरह निकाला गया। उनमें से पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं हो सका है। जिस कारण गांवों में जाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बागपत में पानी पानी हुआ हाईवे: दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित सिसाना गांव में जलभराव के बीच गु- फोटो : BAGHPAT

बागपत में देर रात झमाझम बारिश के बीच कोर्ट रोड से गुजरते वाहन- फोटो : BAGHPAT

दोघट में भरा बारिश का पानी- फोटो : BAGHPAT

टीकरी गांव में भरे बारिश के पानी से गुजरता वृद्घ- फोटो : BAGHPAT

दुकानदारों को भी हुई परेशानी: अग्रवाल मंडी टटीरी में दुकान में भरा बारिश का पानी निकालता दुकानदा?- फोटो : BAGHPAT

बागपत के निवाड़ा गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव के बीच ई-रिक्शा लेकर जाते हुए- फोटो : BAGHPAT

बागपत में शुक्रवार को झमाझम बारिश के बीच कालेज से आते छात्र- फोटो : BAGHPAT

अरे बच्चों अभी यहीं रूक जाओं बारिश तेज हो रही है: बागपत में शुक्रवार को बारिश के दौरान पेड़ के नीचे- फोटो : BAGHPAT

बागपत में बारिश के चलते छुट्टी पढ़ने पर सुबह बच्चों को वापस साइकिल से घर ले जाता वृद्घ- फोटो : BAGHPAT